HomeHimachalSirmaurनाहन बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद का सख्त रुख, दुकानदारों को...

नाहन बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद का सख्त रुख, दुकानदारों को दी अंतिम मोहलत

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर सजाए गए सामान को तुरंत भीतर रखवाया। दिल्ली गेट के समीप सब्जी विक्रेताओं को भी कड़ी चेतावनी दी गई। विक्रेताओं को साफ निर्देश दिए गए कि वे रास्ते पर बनाई गई पीली लाइन के भीतर ही फल और सब्जियां रखकर बिक्री करें। टीम ने चेताया कि तय सीमा से बाहर सामान लगाने पर सीधे चालान किए जाएंगे।

नाहन : स्थानीय बाजार में दुकानों के बाहर सामान सजाने से लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद नाहन ने सख्त रुख अपनाया है। पहले ही बाजार के रास्ते काफी तंग हैं, जिससे खरीदारी करने आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद नाहन के सफाई निरीक्षक सुलेमान खान की अगुवाई में टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को अंतिम मोहलत दे दी।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर रखे गए सामान को तुरंत भीतर रखवाया। दिल्ली गेट के समीप सब्जी विक्रेताओं को भी कड़ी चेतावनी दी गई। विक्रेताओं को साफ निर्देश दिए गए कि वे रास्ते पर बनाई गई पीली लाइन के भीतर ही फल और सब्जियां रखकर बिक्री करें। टीम ने चेताया कि तय सीमा से बाहर सामान लगाने पर सीधे चालान किए जाएंगे। नगर परिषद की टीम ने गुन्नूघाट से लेकर बड़ा चौक, छोटा चौक होते हुए कच्चा टैंक और वापसी में दिल्ली गेट तक पूरे बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के नाम भी डायरी में दर्ज किए गए। निरीक्षण टीम में अमर प्रकाश, गुरविंदर सिंह और आकाश भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  सतलुज महाआरती के साथ नलवाड़ी मेले में जुड़ेगा नया अध्याय, बनारस की तर्ज पर गोविंद सागर तट पर दिखेगा दिव्य नजारा

सफाई निरीक्षक सुलेमान खान ने बताया कि लंबे समय से बाजार में अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अंतिम मोहलत दी गई है और इसके बाद नगर परिषद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे सामान रास्तों पर न फैलाएं और अपनी दुकानों के भीतर ही रखें, ताकि बाजार में आवाजाही सुचारू रहे और खरीदारी करने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के चिराग शर्मा का राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More