HomeHimachalShimlaऐतिहासिक रिज पर पूर्व CM स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण...

ऐतिहासिक रिज पर पूर्व CM स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां, सीएम ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के संबंध में आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के संबंध में आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा यह एक राजकीय कार्यक्रम होगा, जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद रजनी पाटिल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, सचिव जीएडी राजेश शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ, सीएम बोले- कैलाश मानसरोवर यात्रा मामला केंद्र सरकार से उठाएंगे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More