HomeHimachalShimlaराज्यपाल और उद्योग मंत्री तक पहुंचीं कालाअंब के उद्योगपतियों की आवाज, इन...

राज्यपाल और उद्योग मंत्री तक पहुंचीं कालाअंब के उद्योगपतियों की आवाज, इन प्रमुख समस्याओं के निराकरण का मिला भरोसा

लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से अलग-अलग मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। दोनों मुलाकातों में प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन मिले।

शिमला : कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब लोकभवन और प्रदेश सरकार के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गई हैं। लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से अलग-अलग मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। दोनों मुलाकातों में प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन मिले।

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्योगों के समक्ष मौजूद चुनौतियों और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चलती बस के अंदर घुसी पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान, एक की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण देते हुए आग्रह किया कि वे क्षेत्र का भ्रमण कर उद्योगों की वास्तविक परिस्थितियों का स्वयं अवलोकन करें। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही कालाअंब का दौरा करेंगे और उद्योगों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। मुलाकात के बाद युवा उद्योगपति अखिल महेश्वरी ने कहा कि राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जिस आत्मीयता के साथ संवाद किया, उससे उद्योग जगत को सकारात्मक संदेश मिला। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार और उत्साहवर्धक बताया।

इसके बाद अध्यक्ष प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात कर कालाअंब–त्रिलोकपुर रोड और ईएसआई अस्पताल रोड की जर्जर स्थिति को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन दोनों सड़कों की बदहाल हालत के कारण औद्योगिक इकाइयों, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कें उद्योगों की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और क्षेत्र के समग्र विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं।

ये भी पढ़ें:  ई-केवाईसी नहीं कराने वाले पेंशनरों की रुकेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सरकार ने दिया आखिरी मौका

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कालाअंब–त्रिलोकपुर रोड के निर्माण एवं सुधार कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने ईएसआई अस्पताल रोड के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन दोनों सड़कों के निर्माण और सुधार से न केवल उद्योगों की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि कर्मचारियों की आवाजाही आसान होगी, स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और आम लोगों को भी बड़ी राहत प्राप्त होगी।

प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उद्योग जगत की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत शीघ्र होगी और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  10 साल बाद गूंजने वाली थी किलकारी, पर गांव में न डॉक्टर था न दवा... फिर एक लोकगीत ने रचा चमत्कार!
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More