HomeHimachalShimlaशिमला में रोहड़ू कोर्ट और एसडीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की...

शिमला में रोहड़ू कोर्ट और एसडीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्टर पर लिखा… दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज

जिला शिमला के रोहड़ू स्थित एसडीएम (SDM) कार्यालय और कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों परिसरों को तुरंत खाली करवा दिया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

शिमला : जिला शिमला के रोहड़ू स्थित एसडीएम (SDM) कार्यालय और कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों परिसरों को तुरंत खाली करवा दिया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार शिमला के लकड़ बाजार के समीप एवरसनी इलाके में भराड़ी रोड के पास एक अज्ञात पोस्टर दीवार पर चिपकाया गया था। इस पोस्टर में रोहड़ू स्थित अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जैसे ही यह सूचना पुलिस तक पहुंची, तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहड़ू में अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय को खाली करवाया गया। परिसर में खड़े सभी वाहनों को हटाया गया और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें:  गोविंद सागर जलाशय में अवैध गतिविधियों पर मत्स्य विभाग का शिकंजा, 27 किलो अंडर साइज जाल जब्त

मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया और पूरे क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हैं। इस मामले में थाना सदर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पोस्टर पर क्या लिखा
दीवार पर चस्पाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि तकरीर, इतलाहे मुबारक का वक्त आ गया है। आतिशबाजी से जश्ने इबारत तामिल होगी। इंशा अल्लाह बुधवार को रोहड़ू की अदालत और एसडीएम आफिस में धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। अंत में लिखा है अल्लाह का एक नेक मुजाहिर।

ये भी पढ़ें:  39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से प्रदेश के लिए रवाना, एचआरटीसी की बस भेजी जम्मू

बताया जा रहा है कि शिमला में इस तरह पोस्टर के जरिए दी गई धमकी की यह पहली घटना है। हालांकि इससे पहले प्रदेश में न्यायालयों, सरकारी संस्थानों और निजी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकियां मिल चुकी हैं। घटना के बाद पुलिस और सीआईडी की टीमें सक्रिय हो गई हैं और पोस्टर लगाने वालों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

उधर, एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी थाने में दर्ज मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी यमुनानगर से गिरफ्तार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More