HomeHimachalShimlaउत्तराखंड में एचआरटीसी बस हादसे में हुई जनहानि पर सीएम सुक्खू ने...

उत्तराखंड में एचआरटीसी बस हादसे में हुई जनहानि पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक

उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर घायलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के क्वाणु में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। यह बस चौपाल से वाया विकासनगर (उत्तराखंड) पांवटा साहिब जा रही थी। मुख्यमंत्री ने शिमला के डीसी अनुपम कश्यप से दूरभाष के माध्यम से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी हासिल की।

उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर घायलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मौके पर निपटाए जाएंगे मामले
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More