होमHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने परखी स्वच्छता कार्यों की प्रगति, राज्यस्तरीय महिला दिवस की...

विधायक सोलंकी ने परखी स्वच्छता कार्यों की प्रगति, राज्यस्तरीय महिला दिवस की तैयारियों पर की चर्चा

डीसी ऑफिस के सभागार में मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

नाहन : डीसी ऑफिस के सभागार में मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जिला विकास अधिकारी द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के अंतर्गत 462 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि 238 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण के तहत 22 कार्य प्रगति पर हैं और 38 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पैरापिट पर बैठी महिला को कार ने कुचला, चालक पुलिस कर्मी के खिलाफ केस

जिला विकास अधिकारी ने अवगत करवाया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत सामुदायिक स्तर पर 7 कम्पोस्ट पिट्स का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 4 कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि ग्रे वाटर मैनेजमेंट सामुदायिक परिसंपत्तियों के तहत 18 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और 6 कार्यों पर कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की स्थापना के अंतर्गत शेड निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि जिला सिरमौर में 2 इकाइयां कार्यशील हैं, जबकि 4 इकाइयों को शीघ्र आरंभ किया जाएगा।

इससे पूर्व विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह को लेकर भी एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह समारोह जिला सिरमौर के नाहन के चौगान में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में 8 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा और विभागीय सहभागिता को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन गरिमामय एवं सफल बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  डीसी मुकेश रेपसवाल ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया दौरा, विभिन्न गतिविधियों की ली जानकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More