HomeHimachalMandiड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के स्थान में आंशिक परिवर्तन, अब रत्ती पुल में...

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के स्थान में आंशिक परिवर्तन, अब रत्ती पुल में 7 व 26 फरवरी को होंगे टेस्ट

7 फरवरी को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए 3 फरवरी को सुबह 11:00 बजे और 26 फरवरी को होने वाले टेस्ट के लिए 19 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से Sarathiparivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं।

मंडी : वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी- सह- उपमंडलाधिकारी (ना.) रूपिंदर कौर ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के स्थान में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि पड्डल मैदान में इस माह शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के आयोजन के चलते ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लेना संभव नहीं है, जिस कारण 7 फरवरी, 2026 व 26 फरवरी, 2026 को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट का स्थान अस्थायी तौर पर रत्ती पुल (गड़ल) मंडी में सुनिश्चित किया गया है। इस ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल सहित लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल और अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हर माह पहली तारीख को मिले एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन, लंबित देनदारियों को लेकर जताया रोष

उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए 3 फरवरी को सुबह 11:00 बजे और 26 फरवरी को होने वाले टेस्ट के लिए 19 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से Sarathiparivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More