Home Himachal Shimla शिमला पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

शिमला पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

उप राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकाॅप्टर में शिमला के अनाडेल पहुंचे। इसके बाद उप राष्ट्रपति का काफिला राजभवन के लिए रवाना हुआ।

0

शिमला : देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय दाैरे पर शुक्रवार को शिमला पहुंचे। अनाडेल में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक नीरज नैयर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बता दें कि उप राष्ट्रपति के दाैरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उप राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकाॅप्टर में शिमला के अनाडेल पहुंचे। इसके बाद उप राष्ट्रपति का काफिला राजभवन के लिए रवाना हुआ।

7 जून को उप राष्ट्रपति डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में एक संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें:  लाइव वीडियो : पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर, हाईवे निर्माण में जुटे कर्मियों की सतर्कता से लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान