Horoscope 25 July 2026: दिन शनिवार, आज किस्मत आपका कितना साथ देगी और किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी? नौकरी, कारोबार, धन, परिवार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़े हर सवाल का जवाब जानिए 25 जुलाई 2026 के दैनिक राशिफल में।
मेष राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल | उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांटें।
वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: आज गुड़ का दान करें।
मिथुन राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आपको सलाह दे सकता है। आज फिजूल खर्ची हो सकती है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: कुल देवी-देवता की उपासना करें।
कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, लेकिन काम का बोझ बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाए रखने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धन आगमन की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: रात को सिरहाने दूध से भरा बर्तन रखें और सुबह उसे किसी फलदार पौधे में अर्पित करें।
सिंह राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कन्या राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्रा से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: मैरून | उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।
तुला राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।
वृश्चिक राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
धनु राशि
आज अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आज आप आर्थिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: काला | उपाय: आज शनिदेव की उपासना करें।
मकर राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गरीबों में सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कुंभ राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रों के साथ बाहर पार्टी आदि का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी | उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।
मीन राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीम | उपाय: आज किसी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।