Home Himachal Sirmaur इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 कर्मचारियों की शुगर-बीपी...

इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 कर्मचारियों की शुगर-बीपी और खून की कमी की जांच

शिविर के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच के साथ शुगर, खून की कमी और बीपी की जांच की गई। जांच के दौरान कई लोगों में शुगर, बीपी और खून की कमी के मामले सामने आए। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मौके पर ही लोगों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान 100 लोगों की जांच हुई।

0

नाहन : इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब में कारखानों से होने वाले प्रदूषण के बीच कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा के सौजन्य से सिग्नोरा वेयर मोगीनंद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल के निर्देशन में किया गया।

यह शिविर सिग्नोरा वेयर के प्रबंध निदेशक प्रदीप बंसल और विजय बंसल समेत एचआर इशांत शर्मा के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ। विभाग द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब में हर महीने कारखानों के प्रदूषण से होने वाली जलजनित और वायु जनित बीमारियों के आकलन के लिए कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:  छात्र हितों की रक्षा के लिए एबीवीपी 6 फरवरी से करेगी आंदोलन : मनीष बिरसांटा

शिविर के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच के साथ शुगर, खून की कमी और बीपी की जांच की गई। जांच के दौरान कई लोगों में शुगर, बीपी और खून की कमी के मामले सामने आए। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मौके पर ही लोगों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान 100 लोगों की जांच हुई।

इस अवसर पर डॉ. श्रुति शर्मा ने लोगों को ग्लूकोमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डॉ. जयंत चहल ने उपस्थित लोगों को शुगर और बीपी बढ़ने के खतरों के बारे में जागरूक किया। डॉ. सुनील ने योग और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने एनीमिया, तंबाकू के दुष्प्रभाव, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, क्षय रोग और विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे हिम केयर योजना, मुख्यमंत्री निरोग योजना और सहारा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  सराहां में 10.71 करोड़ से बनेगा न्यायिक परिसर, मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल शिलान्यास

स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सकों और स्वास्थ्य शिक्षिका के साथ एसटीएस सुरेश शर्मा, फार्मेसी ऑफिसर शेखर और विशाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीना और स्मृति चौहान सहित स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।