HomeHimachalKulluबेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां शिक्षकों और सुरक्षा गार्ड...

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां शिक्षकों और सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए 19 को होंगे कैंपस इंटरव्यू

इच्छुक योग्य उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, हिमाचली बोनाफाइड और रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड के साथ निर्धारित समय पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

कुल्लू : जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने जानकारी दी कि आर्य आदर्श हाई स्कूल अखाड़ा बाजार और आवर लेडी ऑफ द स्नोज स्कूल कुल्लू में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए 19 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

इन पदों में शास्त्री अध्यापक (1 पद), पीटीआई महिला (1 पद), संगीत अध्यापक (1 पद) और सुरक्षा गार्ड (1 पद) शामिल हैं। शास्त्री अध्यापक के लिए शास्त्री डिप्लोमा, बी.एड. और टीईटी अनिवार्य है, जबकि पीटीआई के लिए बी.पी.एड. या एम.पी.एड. (महिला अभ्यर्थी को प्राथमिकता) और संगीत अध्यापक के लिए संगीत में स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता होनी चाहिए। सुरक्षा गार्ड का पद केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित है।

ये भी पढ़ें:  सोलन से राजगढ़ पहुंचने से पहले पकड़ी गई चूरापोस्त की बड़ी खेप, ट्रक चालक गिरफ्तार

इन पदों के लिए वेतनमान 9,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, हिमाचली बोनाफाइड और रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड के साथ निर्धारित समय पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

यदि उम्मीदवार पंजीकृत नहीं हैं, तो वे विभागीय पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दर्जन भर झुग्गियां जलकर राख, 2 प्रवासी बच्चियां झुलसी, व्यक्ति पर केस दर्ज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More