HomeHimachalSirmaurसिरमौर में निजी बस में लावारिस थैली से 102 ग्राम चरस बरामद,...

सिरमौर में निजी बस में लावारिस थैली से 102 ग्राम चरस बरामद, नहीं लगा आरोपी का सुराग, पुलिस जांच में जुटी

उपमंडल राजगढ़ में डिटेक्शन सेल की टीम ने औचक चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट बस से 102 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में डिटेक्शन सेल की टीम ने औचक चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट बस से 102 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को डिटेक्शन सेल की टीम मुख्य सड़क गिरिपुल-सोलन रोड पर मरयोग में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गिरिपुल से सोलन की ओर जा रही प्राइवेट बस (मीनू कोच, नंबर HP62A 1248) को जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में बने लोहे के रैक पर एक आटे की प्लास्टिक थैली लावारिस हालत में रखी मिली।

ये भी पढ़ें:  नशा तस्करों पर बद्दी पुलिस की पैनी नजर, 25 कूरियर कार्यालयों और गोदामों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने बस परिचालक और सभी यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन थैली का कोई मालिक सामने नहीं आया। संदेह होने पर जब थैली की तलाशी ली गई तो उसमें 102 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मिशन-2027 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन की मजबूती के साथ बूथ-बूथ भाजपा को घेरने की तैयारी

Latest Articles

Explore More