HomeHimachalHamirpurJBT रिजल्ट जारी: 948 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट, 22 मई...

JBT रिजल्ट जारी: 948 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट, 22 मई से होगी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने JBT (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-25004 के 600 पदों को भरने के लिए 25 से 27 फरवरी तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने JBT (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-25004 के 600 पदों को भरने के लिए 25 से 27 फरवरी तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 948 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 22 मई से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा।

उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें:  48 घंटे में बद्दी पुलिस का एक्शन, जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More