HomeHimachalहिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के इन निशानेबाजों का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप...

हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के इन निशानेबाजों का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में चयन

हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्र शूटिंग प्रतियोगिता में इन दोनों शूटरों ने अपने सटीक निशानों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।

नाहन : हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के सुरेश कुमार उर्फ मानू और देवांशी सिंह का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान ने बताया कि हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्र शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

इसमें सुरेश कुमार ने 50 मीटर प्रोन फ्री राइफल इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 में से 571 अंक का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की।

वहीं, युवा निशानेबाज देवांशी सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल (सब-यूथ महिला) वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए 400 में से 372 अंक के सराहनीय स्कोर के साथ नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अब इन पुलिस अफसरों के तबादले रद्द, 5 नवंबर की अधिसूचना में आंशिक संशोधन

उन्होंने बताया कि दोनों निशानेबाजों ने अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं का नाम रोशन किया है।

क्लब के पदाधिकारियों ने इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उनके आगामी प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More