HomeHimachalSirmaur3 लाख की मदद से बदली जिंदगी: आवास योजना ने विधवा, एकल...

3 लाख की मदद से बदली जिंदगी: आवास योजना ने विधवा, एकल और दिव्यांग महिलाओं के सपनों को दिया अपना घर

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवास निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला आवास योजना के तहत जिला सिरमौर में महिलाओं को अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है। इसी योजना के माध्यम से नाहन क्षेत्र की कई महिलाओं ने गृह निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और वे सरकार की इस पहल से सीधे तौर पर लाभान्वित हो रही हैं।

जिला श्रम कल्याण कार्यालय के माध्यम से संचालित इस योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिलाओं को आवास निर्माण के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:  विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : सुरेश कुमार

नाहन तहसील के शंभू वाला की निवासी निर्मला देवी को इस योजना के तहत 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे उन्होंने अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। इसी तरह नाहन शहर की शरीफा को भी गृह निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। ग्राम पंचायत सतीवाला की परमिता ने भी कहा कि यह योजना उनके अपने घर के सपने को साकार करने में मददगार साबित हो रही है।

जिला श्रम कल्याण अधिकारी पारितोष तोमर के अनुसार, इस योजना के तहत 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की एकल और निराश्रित महिलाएं तथा दिव्यांगजन पात्र हैं, बशर्ते वे बोर्ड में पंजीकृत हों और पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन कार्य कर चुके हों। साथ ही, लाभार्थी के पास अपना पक्का घर नहीं होना चाहिए या केवल कच्चा मकान हो, वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक न हो और आवास निर्माण के लिए कम से कम 2 बिस्वा भूमि उपलब्ध हो।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: शिलाबाग इलाके में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, गिरने से मौत की आशंका

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवास निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है।

Latest Articles

Explore More