HomeHimachalSolanहिमाचल के इस कारागार में जेल वार्डर पर हमला, बीचबचाव करने आए...

हिमाचल के इस कारागार में जेल वार्डर पर हमला, बीचबचाव करने आए हवलदार को भी पीटा, 5 बंदियों पर केस

मामले में पुलिस थाना मानपुरा में पांच बंदियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और Prisons Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के दौरान हड़कंप मच गया।

नालागढ़ : उप कारागार किशनपुरा में ड्यूटी के दौरान जेल वार्डर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस थाना मानपुरा में पांच बंदियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और Prisons Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के दौरान हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव थाची, जिला मंडी, जो उप कारागार किशनपुरा में बतौर जेल वार्डर तैनात हैं, 16 मई को निगरानी ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान बंदी सूर्यातेज पुत्र ईश्वर, दीपक पुत्र दिलबाग, सुनील पुत्र सुरेंद्र, गुरचरण पुत्र कमल और गगन पुत्र विनोद ने कथित तौर पर एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें सिर और पीठ पर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन

शिकायत में ये भी बताया गया कि जब हवलदार नंदलाल मौके पर उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें लगीं। बाद में अन्य ड्यूटी कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बंदियों ने ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस थाना मानपुरा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  चंबा-पठानकोट एनएच पर बड़ा हादसा, महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More