Home Himachal Sirmaur पांवटा साहिब में स्मैक के साथ दबोचा 32 साल का युवक

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ दबोचा 32 साल का युवक

पुलिस के अनुसार टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान मादक पदार्थों से जुड़ी सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैरी बैग में स्मैक/हेरोइन लेकर कुंजा से पैदल पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने रविवार को पांवटा साहिब के यमुना पाथ गोविन्दघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति से स्मैक/हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान मादक पदार्थों से जुड़ी सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैरी बैग में स्मैक/हेरोइन लेकर कुंजा से पैदल पांवटा साहिब की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने यमुना पाथ गोविन्दघाट बैरियर पर नाका लगाकर संदिग्ध को रोका और तलाशी ली।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, बजट महिला और मजदूर विरोधी : सीटू

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.22 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनु गुप्ता (32) निवासी देवीनगर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को नोटिस पर पाबंद किया गया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।