HomeHimachalSirmaurसोलन में दो गुटों के बीच मारपीट मामले में 6 युवक गिरफ्तार,...

सोलन में दो गुटों के बीच मारपीट मामले में 6 युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

गर्ल्स स्कूल के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

सोलन : गर्ल्स स्कूल के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को गर्ल्स स्कूल, सोलन के समीप किसी विवाद के चलते दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ। इस घटना के बाद एक गुट ने पहले ही पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज करवा दिया था, जबकि देर रात दूसरे गुट ने भी अपनी शिकायत पुलिस में दी।

दूसरे गुट की ओर से शिकायतकर्ता साहिल वर्मा ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को चिल्ड्रन पार्क में उसके मित्र अक्षत और अब्बु के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अब्बु और अजय ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:  जम्मू में शिलाई की इस छात्रा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, भाषण में पाया पहला स्थान

28 मार्च को अजय के कहने पर जब वह अपने दोस्तों के साथ गर्ल्स स्कूल के बाहर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद अजय, चिराग, कार्तिक, अभिषेक, हर्ष और अन्य साथियों ने डंडों और तेजधार हथियारों के साथ उसे जबरदस्ती खींचकर V2 की ओर ले जाकर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

इस मामले में पुलिस थाना सदर, सोलन में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। वहीं पहले दर्ज मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में साहिल वर्मा (20), प्रणय (19) और अक्षित (19) को अभियोग संख्या 0079/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि अजय कुमार (24), कार्तिक (19) और साहिल (20) को अभियोग संख्या 0080/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार का बजट हिमाचल को आर्थिक संकट की ओर धकेलने वाला : संदीपनी

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों मामलों में मारपीट में प्रयुक्त डंडों और तेजधार हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर हर पहलु से जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More