HomeHimachalSirmaurचलती बस में घुसकर HRTC के चालक से हाथापाई, यात्रियों में मची...

चलती बस में घुसकर HRTC के चालक से हाथापाई, यात्रियों में मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस राजगढ़ से अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। इसी दौरान चुरवाधार नामक स्थान पर कुछ स्थानीय लोगों के साथ बस चालक की कहासुनी हो गई।

राजगढ़ : उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ से करीब 5 किलोमीटर दूर चुरवाधार में सरकारी बस चालक के साथ हाथापाई और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। चलती बस में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और यात्रियों में भी दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस राजगढ़ से अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। इसी दौरान चुरवाधार नामक स्थान पर कुछ स्थानीय लोगों के साथ बस चालक की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बस की खिड़की खोलकर चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी और गाली गलौच कर धमकियां भी दीं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों समेत अधिकारियों के वेतन में कटौती, सुक्खू सरकार का वित्तीय अनुशासन को लेकर बड़ा कदम

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री सहम गए और कई लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। घटना के बाद संबंधित विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों और कर्मचारी संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं।

उधर, इस मामले में डीएसपी राजगढ़ विद्याचंद नेगी ने बताया कि बस चालक के साथ गाली-गलौच और हाथापाई करने वाले लोगों के खिलाफ राजगढ़ थाने में धारा 132(बी), 121(1) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टानें, डेढ़ घंटे बंद रही आवाजाही
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More