HomeHimachalबचपन में उठा पिता का साया, मां के हौसले से पुरुषोत्तम ने...

बचपन में उठा पिता का साया, मां के हौसले से पुरुषोत्तम ने पास की JRF नेट परीक्षा

पिता का साया उठने के बाद उनकी माता भावना शर्मा ने ही उनका लालन-पालन किया और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नाहन: सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल की धरोटी पंचायत के लोहरड़ी गांव के पुरुषोत्तम शर्मा ने हाल ही में आयोजित जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण कर एक मिसाल कायम की है। यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हैं।

पुरुषोत्तम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जब वह कुछ ही महीनों के थे, तभी उनके पिता विजयकांत शर्मा का एक निजी बस दुर्घटना में निधन हो गया था। पिता का साया उठने के बाद उनकी माता भावना शर्मा ने ही उनका लालन-पालन किया और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ये भी पढ़ें:  निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के आक्षेप के लिए 16 अप्रैल तक करवाएं आपत्तियां दर्ज

भावना शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में लैब सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पुरुषोत्तम के दादा सोम दत्त शर्मा क्षेत्र के जाने-माने पंडित हैं। उनकी बड़ी बहन रोहिणी शर्मा भी संस्कृत में पीएचडी कर रही हैं।

दोनों भाई-बहन अपने मामा डॉ. मनोज शर्मा (जो एमएचआरडी के पूर्व रिसोर्स पर्सन और इग्नू में कार्यरत) की राह पर चलकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।

गौरतलब है कि इन्हीं के गांव के वरिष्ठ आईएएस राजेंद्र शर्मा (गुजरात कैडर) भी उनके प्रेरणा स्रोत रहे हैं। यह कहानी दृढ़ संकल्प, पारिवारिक सहयोग और विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने की भावना का एक बेहतरीन उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:  19 जनवरी को देशभक्ति के रंग में रंगेगा नाहन, चौगान मैदान में हिमाचल पुलिस बैंड देगा विशेष प्रस्तुति

पुरुषोत्तम ने अपनी मेहनत और मां के त्याग से यह साबित कर दिया कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए केवल मजबूत इरादों की जरूरत होती है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More