Home Himachal Sirmaur जल शक्ति विभाग की स्कीमों को निशाना बनाने वाला चोर गैंग बेनकाब,...

जल शक्ति विभाग की स्कीमों को निशाना बनाने वाला चोर गैंग बेनकाब, 5 आरोपी दबोचे; कई राज्यों में छिपे बैठे थे

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने स्थायी पते से गायब हो गए थे और अलग-अलग ठिकानों पर छिपे हुए थे। पकड़े जाने और लोकेशन ट्रैक होने के डर से उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे थे

0

नाहन : जल शक्ति विभाग की लिफ्ट इरिगेशन स्कीमों में हुई चोरी के मामले में सिरमौर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताजा कार्रवाई में तीन आरोपियों अर्पण (21) गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद, जिला यमुनानगर (हरियाणा), विशाल उर्फ गाफू (23) गांव रुखडी, डाकघर शम्भुवाला तहसील नाहन और सुलेमान उर्फ गोला (20)गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद जिला यमुनानगर (हरियाणा) को मंगलवार को पुलिस थाना नाहन में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जबकि इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि चोरी के इन मामलों में और कौन-कौन शामिल था, चोरी का सामान कहां बेचा गया और वारदात में किस वाहन का इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के पीपलवाला में तीन दिन सजेगा मां मंत्रा देवी का मेला, आदिबद्री से लाई गई थी माता की पिंडी, जानें क्या है मंदिर का इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने स्थायी पते से गायब हो गए थे और अलग-अलग ठिकानों पर छिपे हुए थे। पकड़े जाने और लोकेशन ट्रैक होने के डर से उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे थे। खुफिया जानकारी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर और क्यूआरटी टीम की मदद से पुलिस ने यमुनानगर, जगाधरी, बिलासपुर, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), ताजेवाला, छछरोली, जैदर और प्रतापनगर सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को राउंडअप कर नाहन लाया।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में प्रिंस कुमार (19) निवासी कुंजा मतरालियों, हाल निवासी गांव रुखड़ी डाकघर शंभुवाला तहसील नाहन को 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा गगन (21) निवासी गांव बंगाला बस्ती माजरा डाकघर माजरा को 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में 28 फरवरी 2026 को सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग उपमंडल नाहन ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि जल शक्ति विभाग की लिफ्ट इरिगेशन स्कीम मल्लोंवाला भुड़, कून और खजूरना के पम्पहाउसों से मोटरें, गेट वाल्व, कॉपर केबल और पाइप फिटिंग का सामान चोरी कर लिया गया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नाहन में धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने अलग-अलग दिनों में इन पम्पहाउसों को निशाना बनाते हुए तांबा कॉपर वायर, टूल, एटीएस स्टार्टर, गेट वाल्व, 3 फेज 3 एचपी की पांच मोटरें और 3 फेज 5 एचपी की एक मोटर चोरी की है। फिलहाल पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से पूरे नेटवर्क और चोरी के सामान के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के श्री कृष्णा स्टील उद्योग के तेल टैंक में अचानक भड़की आग, मची अफरा तफरी