HomeHimachalSirmaurदोस्तों संग मारकंडा नदी में नहाने उतरे हिमालयन कालेज के एक छात्र...

दोस्तों संग मारकंडा नदी में नहाने उतरे हिमालयन कालेज के एक छात्र की डूबने से मौत

इसकी सूचना युवराज के दोस्तों ने ही पुलिस थाना कालाअंब को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।

नाहन : जिला सिरमौर के विक्रमबाग क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की मारकंडा नदी में डूबने से मौत हो गई है। हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे के आसपास पेश आया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान युवराज के तौर पर हुई है। मृतक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जो हिमालयन कॉलेज कालाअंब से बी.फार्मा कर रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक युवराज अपने तीन चार दोस्तों के साथ मारकंडा नदी में विक्रमबाग के समीप नहाने के लिए गया था।

इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। इसकी सूचना युवराज के दोस्तों ने ही पुलिस थाना कालाअंब को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों को सूचित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार बस हादसे पर भड़के नत्थूराम चौहान, बोले- व्यवस्था की लापरवाही ने ली मासूम जानें, उठाए ये बड़े सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More