HomeHimachalSirmaurशिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के इन स्कूलों में पहुंची संयुक्त...

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के इन स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, ये था खास मकसद

जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर बुधवार को राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने संयुक्त टीम के साथ शिक्षा खंड के तहत आने वाले 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का निरीक्षण किया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर बुधवार को राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने संयुक्त टीम के साथ शिक्षा खंड के तहत आने वाले 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने दून दरिया स्कूल के एक कमरे, रूग बखोटा में एक कमरे और शावगा में दो कमरों की स्थिति का जायजा लिया, ताकि इन कमरों को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि इन पाठशालाओं में कुछ कमरों की हालत काफी जर्जर पाई गई थी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त निरीक्षण टीम का गठन किया गया और संबंधित कमरों का तकनीकी निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण का उद्देश्य कमरों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार करना और उन्हें असुरक्षित घोषित करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करना था।

ये भी पढ़ें:  कौशल विकास भत्ता योजना की समीक्षा, नवीनीकरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति ने किया मंथन

इस अवसर पर संयुक्त निरीक्षण टीम में समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता महिमानंद, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता, शिक्षा खंड राजगढ़ के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल, संबंधित पाठशालाओं के एसएमसी अध्यक्ष, डाइट नाहन के प्रवक्ता यशपाल शर्मा और अधीक्षक गगनदीप मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More