HomeHimachalSirmaurसोलन से राजगढ़ पहुंचने से पहले पकड़ी गई चूरापोस्त की बड़ी खेप,...

सोलन से राजगढ़ पहुंचने से पहले पकड़ी गई चूरापोस्त की बड़ी खेप, ट्रक चालक गिरफ्तार

जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक में छुपाकर लाई जा रही चूरापोस्त की बड़ी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 किलोग्राम से ज्यादा चूरापोस्त सहित आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक में छुपाकर लाई जा रही चूरापोस्त की बड़ी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 किलोग्राम से ज्यादा चूरापोस्त सहित आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ की टीम गश्त और मादक पदार्थों से संबंधित सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पबियाना के पास सूचना मिली कि एक शख्स अपने ट्रक Eicher में चूरापोस्त की खेप लेकर सोलन से राजगढ़ की ओर आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बटोल (सनौरा) मुख्य सड़क पर नाकेबंदी कर ट्रक को रोक लिया। चालक से पूछताछ में उसकी पहचान रामलाल शर्मा (48) निवासी गांव भनोग, डाकघर डिम्बर, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। ट्रक की तलाशी लेने पर बॉडी के भीतर पॉलीथीन लिफाफों में रखी गई 9.346 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  रिजल्ट लेकर लौट रहे थे घर… अचानक खाई में समा गई कार, 4 बच्चों समेत 6 घायल

इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक सप्लाई की जानी थी, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More