मेष राशि
आपका विश्वास और उम्मीदें आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। जरूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्तें आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।
वृष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप फ्री रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।
मिथुन राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्त और जीवनसाथी आराम और खुशी देंगे। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। आज के दिन किस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : भैरव जी की उपासना करें।
कर्क राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है। जिससे आपका तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : गाय की सेवा करें।
कन्या राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से धन खर्च करना पड़ेगा। घर में रस्म-रिवाज आदि होगा। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : खाने में शहद या गुड़ का प्रयोग करें।
तुला राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।
वृश्चिक राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दूसरों की कमियां ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्कत का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हरा | उपाय : बहन, बेटी, मौसी, साली या बुआ की सहायता करें।
धनु राशि
कोई अपना उधार मांग सकता है। कोई चिंता सताएगी। घर पर काम का बोझ रहेगा। आज कोई आपकी सहायता कर सकता है। सफर के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : आज गाय को गुड़ खिलाएं।
कुंभ राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सतनाजा दान करें।
मीन राशि
आज आप आसानी से धन को अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : भिखारी को भोजन कराएं।