HomeHimachalSirmaurराजगढ़ इलाके में एक टैंक से व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हुई...

राजगढ़ इलाके में एक टैंक से व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल राजगढ़ में सुरक्षित रखवा दिया गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के चाखल डुंगी सेर क्षेत्र में एक टैंक से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर टैंक में पड़े शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गिरीपुल पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल राजगढ़ में सुरक्षित रखवा दिया गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रारंभिक जांच में सबसे बड़ी उलझन यह सामने आई है कि मृतक के पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.516 किलोग्राम भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और टैंक तक कैसे पहुंचा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More