HomeCrimeनशा तस्करों पर सिरमौर पुलिस का डबल अटैक, पांवटा साहिब और माजरा...

नशा तस्करों पर सिरमौर पुलिस का डबल अटैक, पांवटा साहिब और माजरा में चिट्टे के साथ दबोचे दो युवक

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई की पुष्टि एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने की है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब और माजरा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कुल 9.66 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को धरा है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई की पुष्टि एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने की है।

पहले मामले में पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम को सूचना मिली थी कि शाहरूख निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब काफी समय से चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केदारपुर में स्कूल के पीछे निर्माणाधीन दुकान के पास दबिश दी और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कैरी बैग से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  पंजाब केसरी के छायाकार अब्दुल को मातृ शोक, एक माह से चल रही थीं अस्वस्थ

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना माजरा की टीम को सूचना मिली कि जतिन कश्यप (20) निवासी गांव व डाकघर ताजेवाला, तहसील प्रतापनगर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) मोटरसाइकिल पर स्मैक लेकर आ रहा है। इस पर पुलिस ने मिश्रवाला की तरफ से लिंक रोड पुरुवाला-कांशीपुर बद्रीपुर पर नाका लगाकर मोटरसाइकिल को रोका और टूल बॉक्स की तलाशी ली। इस दौरान 3 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  विश्व रेबीज दिवस : कुत्ता काट ले तो तुरंत करें ये काम, 90 फीसदी तक कम हो जाएगा वायरस लोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More