HomeHimachalSirmaurनाके पर पुलिस पार्टी देख हड़बड़ा गया ये शख्स, भागने की कोशिश...

नाके पर पुलिस पार्टी देख हड़बड़ा गया ये शख्स, भागने की कोशिश में पकड़ा गया, तलाशी ली तो निकला ये सामान

पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांवटा साहिब : पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ धर दबोचा है।

पुलिस के मुताबिक टीम गश्त के दौरान बहराल बैरियर के पास नाकेबंदी व यातायात चैकिंग पर तैनात थी। इसी बीच एक बाइक यमुनानगर की तरफ से आई।

पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का ईशारा किया, तो वह एकदम घबरा गया और बाइक को पीछे की तरफ मोड़ भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर ही उसे बाइक सहित काबू कर लिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पूछताछ पर बाइक चालक ने अपना नाम जसविंद्र सैनी निवासी गांव रामपुर माजरी, डाकघर गिरिनगर, तहसील पांवटा साहिब बताया।

ये भी पढ़ें:  खेलों में कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य, स्कूलों में 5 साल से नहीं हुई शारीरिक शिक्षकों की भर्ती-पदोन्नति, संघ निराश

पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी उसके कब्जे से कुल 196 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More