HomeHimachalSolanनालागढ़ में सड़क पर पलटी HRTC की बस, कई यात्री घायल

नालागढ़ में सड़क पर पलटी HRTC की बस, कई यात्री घायल

इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है...

सोलन : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच नालागढ़-सवारघाट सड़क पर HRTC की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। ये हादसा गोल जमाला के समीप हुआ। गनीमत ये रही कि बस सड़क पर पलटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। वहीं, नालागढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोल जमाला में मोड़ पर पहुंचते ही चालक अचानक संतुलन खो बैठा और बस पलट कर गहरी खाई की ओर लुढ़क गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में इन 24 शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा, हेड टीचर से बने CHT, आदेश जारी

बताया ये भी जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस के टायर स्किड हो गए, जिससे ये हादसा हुआ। हादसे की वजह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

हादसे के दौरान बस में 44 यात्री सवार थे। इनमें 20 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से 4 लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस के 'ऑपरेशन गनडाउन' को मिला Final Silver SKOCH Award, एसपी ने लिया सम्मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More