नाहन : जिला सिरमौर में साल 2025 में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं. जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक मित्तल ने जिले की सभी पंचायतों में नए साल में होने वाली ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां निर्धारित कर बैठकें आयोजित करने संबंधी आदेश जारी किए हैं. जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जिला की सभी पंचायतों में 5 जनवरी, 6 अप्रैल, 6 जुलाई व 2 अक्तूबर, 2025 को सभी पंचायत प्रधानों व सचिवों द्वारा ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी.
साल-2025ः सिरमौर में ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां तय, जानें शैड्यूल
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।