HomeHimachalSirmaurजनवादी महिला समिति की मांग : यौन हिंसा के खिलाफ लिंग संवेदनशील...

जनवादी महिला समिति की मांग : यौन हिंसा के खिलाफ लिंग संवेदनशील कमेटियों का हो गठन

नाहन|
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने युवती से छेड़छाड़ मामले की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच कर आरोपी निजी शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्याध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा कि जिला में चल रहे सभी संस्थानों में विशाखापट्टनम जजमेंट के तहत यौन हिंसा के खिलाफ लिंग संवेदनशील कमेटियों का गठन सुनिश्चित करके उनको सक्रिय बनाया जाए. साथ ही जिला प्रशासन इन कमेटियों की निगरानी सुनिश्चित करे.

उन्होंने कहा कि महिला समिति पिछले लंबे समय से महिलाओं से जुड़े ऐसे मुद्दों को लेकर लगातार मांग करती आ रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन हर महीने बैठकों का आयोजन सुनिश्चित करे और यौन हिंसा के प्रति व गुड टच और बैड टच के प्रति किशोर-किशोरियों और युवतियों को जागरूक किया जाना चाहिए. संतोष कपूर ने कहा कि समिति महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करती हैं और आरोपियों के इस तरह के मनोबल पर प्रदेश व देश की सरकार और लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार मानती हैं.

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार की इस बेटी ने 7 महीने के भीतर दो बार पास की JRF, पढ़ाई में दो साल का गैप भी नहीं तोड़ पाया हौसला

उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिला में लगातार ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस दौरान समिति की कोषाध्यक्ष आशा शर्मा, कार्यकारी सचिव अनीता, उपाध्यक्ष सेवती कमल, कुब्जा और सुनीता शर्मा आदि महिलाओं ने भी महिला कर्मी से छेड़छाड़ के मामले की कड़ी निंदा की और जल्द कार्रवाई की मांग रखी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More