HomeHimachalSirmaurSIRMAUR: ऑटोमाइज होंगी जलशक्ति विभाग की वाटर स्कीमें, शिलाई में प्रयोग सफल,...

SIRMAUR: ऑटोमाइज होंगी जलशक्ति विभाग की वाटर स्कीमें, शिलाई में प्रयोग सफल, ये मिलेगा फायदा

इससे न केवल बिजली की खपत कम हो जाएगी, बल्कि योजनाओं की मरम्मत और अन्य कार्यों पर खर्च होने वाले बजट में भी कटौती होगी.

नाहन|
SIRMAUR:जलशक्ति विभाग सिरमौर जल्द अपनी वाटर स्कीमों को ऑटोमाइज करेगा. शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विभाग ने एक स्कीम को ऑटोमाइज कर दिया है. इस स्कीम को पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर शुरू किया गया था, जिसमें विभाग को सफलता भी मिली है. अब धीरे-धीरे अन्य स्कीमों को भी विभाग मानव रहित स्कीमों में बदलने की योजना बना रहा है.

इससे न केवल बिजली की खपत कम हो जाएगी, बल्कि योजनाओं की मरम्मत और अन्य कार्यों पर खर्च होने वाले बजट में भी कटौती होगी. ऐसी योजनाओं को डिवीजन और सब डिवीजन से कंट्रोल किया जाएगा.

सिरमौर जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. राजीव महाजन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए ऑटोमाइज की गई शिलाई की स्कीम का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि विभाग अपनी स्कीमों में कॉस्ट कटिंग कर रहा है. अभी विभाग की लिफ्ट स्कीमों के संचालन में विद्युत बोर्ड पर निर्भरता सबसे ज्यादा है. उन्होंने बताया कि विभाग का ये भी प्रयास है कि छोटी-छोटी योजनाओं को सोलर से जोड़ा जाए. इससे भी विभाग के खर्च कम हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि हर साल बाढ़ से कहर बरपाने वाली सिरमौर जिला की तीन नदियों के चेनेलाइजेशन को भी अनुमति मिल गई है. अब इसकी फंडिंग का इंतजार है. उन्होंने बताया कि यमुना नदी के चेनेलाइजेशन पर 250 करोड़, मारकंडा नदी पर 100 करोड़ और गिरि नदी पर 26 करोड़ से खर्च होंगे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More