HomeHimachalSirmaurसिरमौर में इन हालात में मिला व्यक्ति का शव, 2 दिन से...

सिरमौर में इन हालात में मिला व्यक्ति का शव, 2 दिन से था लापता

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर के स्वाडा-नडासी गांव के लापता एक सेवानिवृत्त शिक्षक मदन लाल का शव दो दिन बाद श्री रेणुकाजी झील से बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को मदन लाल ददाहू आए थे, लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लग पाया, तो 11 जुलाई को श्री रेणुकाजी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई।

इसी बीच शनिवार को श्री रेणुकाजी झील के परिक्रमा मार्ग पर चिड़ियाघर के पास एक शव झील में दिखाई दिया। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने फोन के माध्यम से पुलिस को दी। लिहाजा, थाना प्रभारी प्रियंका के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन के प्राचीन श्री वामन मंदिर में 8 दिसंबर को सजेगा बाबा गोगा जी महाराज का दरबार

शव की पहचान मृतक के पुत्र राहुल शर्मा ने की, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि यह उनके पिता मदन लाल का ही शव है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि मदन लाल की मृत्यु डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More