HomeBreakingजन संकल्प रैली के लिए नाहन से मंडी रवाना हुई HRTC की 26...

जन संकल्प रैली के लिए नाहन से मंडी रवाना हुई HRTC की 26 बसें, सिरमौर में प्रभावित होंगे कई रूट

बसों की रवानगी से बुधवार शाम से शुक्रवार सुबह तक कई रूटों पर असर पड़ेगा, जिससे नियमित यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। HRTC की बसें रैली में जाने के कारण नाहन, श्री रेणुकाजी, सराहां और पांवटा साहिब सैक्शन के बस रूट सबसे अधिक प्रभावित होंगे। वहीं, नाहन-चंडीगढ़ और नाहन शिमला के भी कुछ रूट भी बाधित होंगे।

नाहन : प्रदेश सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित हो रही जन संकल्प रैली के लिए जिला सिरमौर से 26 बसें बुधवार दोपहर बाद रवाना की गईं। नाहन डिपो से इन बसों को रैली वाहन नंबर चस्पा कर भेजा गया है। इसके साथ-साथ बसों में फर्स्ट ए़ड बॉक्स की व्यवस्था भी की गई है।

इनमें 21 बसें सीधा मंडी शहर के लिए भेजी गईं, जबकि 5 बसें सुंदरनगर रवाना हुईं। ये बसें लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाएंगी। सरकार के इस जश्न के बीच जिला सिरमौर में कई रूट प्रभावित होंगे, जिससे लोगों को आवाजाही संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, निगम प्रबंधन सिर्फ 14 रूट प्रभावित होने की बात कह रहा है, लेकिन वास्तविकता ये है कि निगम की एक बस कम से कम एक दिन में 2 रूटों पर सेवाएं देती हैं। ऐसे में रैली में जाने वाली बसों के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कई रूट प्रभावित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़क हादसे में नाबालिग की दर्दनाक मौत, गाड़ी से पास लेते वक्त आवारा पशु से टकराया

बसों की रवानगी से बुधवार शाम से शुक्रवार सुबह तक कई रूटों पर असर पड़ेगा, जिससे नियमित यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। HRTC की बसें रैली में जाने के कारण नाहन, श्री रेणुकाजी, सराहां और पांवटा साहिब सैक्शन के बस रूट सबसे अधिक प्रभावित होंगे। वहीं, नाहन-चंडीगढ़ और नाहन शिमला के भी कुछ रूट भी बाधित होंगे।

उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि सरकार की जन संकल्प रैली के लिए जिला सिरमौर से 26 बसें मंडी भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी बसों को सुसज्जित करते हुए और फर्स्ट एड बॉक्स लगाकर रवाना किया गया है। मंडी रैली में गई बसों के कारण जिले के कुछेक रूटों पर इसका असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 216 ग्राम चरस के साथ नाहन का युवक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More