होमHimachalSirmaurकालाअंब चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 45.77 ग्राम हेरोइन...

कालाअंब चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 45.77 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब से पकड़ा गया सप्लायर

मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस सप्लायर के बारे में जानकारी मिली।

कालाअंब : सिरमौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालाअंब से जुड़े मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस सप्लायर के बारे में जानकारी मिली। लिहाजा, पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए सप्लायर को पंजाब से धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार कालाअंब थाने में 20 नवंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले दो आरोपियों से 11.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में चल रहे आरोपी सुनील कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चिट्टे की सप्लाई से जुड़े व्यक्ति का नाम बताया।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा से साइबर सुरक्षा तक नाहन में बड़ा मंथन, बैठक में स्पीड ब्रेकर, पार्किंग और डिजिटल सुरक्षा पर लिए ये फैसले

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसाल सिंह उर्फ शालू (33) निवासी गांव मानेकी, डाकघर बल्टोहा, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 30 नवंबर, 2026 तक पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में चिट्टा सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  बाल विज्ञान कांग्रेस में सोलंकी का विद्यार्थियों को संदेश, वैज्ञानिक सोच अपनाएं, नशे से रहें दूर; कमरे का उद्घाटन भी किया
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More