HomeHimachalSirmaurNahan: प्रताप भवन आंगनबाड़ी केंद्र में निभाई महिला की गोद भराई रस्म

Nahan: प्रताप भवन आंगनबाड़ी केंद्र में निभाई महिला की गोद भराई रस्म

नाहन: शहर के प्रताप भवन आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई गई.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बसंती देवी ने बताया कि केंद्र में समुदाय आधारित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ गोद भराई रस्म निभाई गई. इस कार्यक्रम का आयोजन पोषण अभियान के तहत किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस रस्म के दौरान रेखा धीमान को नारियल, श्रृंगार का सामान और फल आदि वितरित किए गए. साथ ही उन्हें पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई.
इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका अनीता देवी के अलावा हेमलता, ललिता, संध्या, शमीम, शहनाज, शमा, काकी, नायाब, भक्ति, संतोष, बीना, रिशिता, अनीता, तनु, राज कौर व आफरीन आदि महिलाएं मौजूद रहीं.
ये भी पढ़ें:  शांता कुमार के बयान पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, कहा- आरक्षण नहीं, जातिगत वर्चस्व ने देश को पीछे धकेला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More