HomeAccidentसिरमौर: पाला फिर बना हादसे का कारण, अब पंजाब की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

सिरमौर: पाला फिर बना हादसे का कारण, अब पंजाब की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

नाहन: जिला सिरमौर के ऊपरी इलाकों में सड़कों पर जम रहा पाला दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहा है. पाले के कारण हरिपुरधार क्षेत्र की सड़कों पर आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं. सोमवार को भी पंजाब नंबर का एक वाहन संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर कोली का बाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत ये रही कि दोनों सवार सुरक्षित हैं.

जानकारी के अनुसार ये हादसा उसी स्थान पर हुआ, जहां गत रविवार को पंचकूला से आए पर्यटकों की बोलेरो खाई में गिरी थी. इसी स्थान पर बोलेरो के साथ ही सोमवार को पंजाब नंबर का वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गौर हो कि एक हफ्ते के भीतर हरिपुरधार इलाके की सड़कों पर 8 हादसे हो चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति को जान से हाथ धोना पड़ा, जबकि 15 लोग घायल हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:  शिमला में 20 जनवरी 2025 तक रहेगी ये ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए क्या है प्लान

पुलिस थाना संगड़ाह के प्रभारी मंसाराम ने बताया कि वाहन में दो लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि इस समय संगड़ाह-हरिपुरधार और आसपास की अन्य सड़कों पर पाला जम रहा है, जहां वाहन अचानक स्किड हो रहे हैं. उन्होंने चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. सतर्कता से ही बचाव संभव है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More