HomeCrimeनशे पर शिकंजा, नाहन में 281 ग्राम भुक्की के साथ दबोचा ये...

नशे पर शिकंजा, नाहन में 281 ग्राम भुक्की के साथ दबोचा ये शख्स

नाहन : जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से सटे कांशीवाला क्षेत्र में शहर की कच्चा टैंक पुलिस ने एक व्यक्ति को भुक्की के साथ धर दबोचा है.

पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर बाद अमल में लाई. आरोपी की पहचान धारटीधार क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार (38) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी पैदल आ रहा था. इसी बीच पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 281 ग्राम भुक्की बरामद की.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सदर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कर लिया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:  Shri Renukaji : जरा संभलकर, यहां कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More