भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल ने मात्तर पंचायत के अगड़ीवाला में आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

डा. राजीव बिंदल ने कहा कि अगड़ीवाला में भारी बारिश के कारण हुए लैंड स्लाइड में गांव के 7 परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवारों के 36 लोगों ने हरिपुरखोल स्कूल में शरण ली है। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य 15 घरों में भी दरारें आ गई हैं और उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

0

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम पंचायत मात्तर के अगड़ीवाला गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों का कुशलक्षेम पूछा और राशन किटें, गद्दे, कंबल व गैस सिलेंडर आदि जरूरी सामान वितरित कर मदद का हाथ बढ़ाया।

डा. राजीव बिंदल ने कहा कि अगड़ीवाला में भारी बारिश के कारण हुए लैंड स्लाइड में गांव के 7 परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवारों के 36 लोगों ने हरिपुरखोल स्कूल में शरण ली है। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य 15 घरों में भी दरारें आ गई हैं और उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और प्रभावितों की हर संभव सहायता की जाएगी।

बिंदल ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करने और राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर कटासन भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री तपेंद्र शर्मा, प्रधान कमल शर्मा, राम कुमार, सुभाष, कृष्ण कांत, विजेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रमुख लोग मौजूद रहे।