HomeHimachalSirmaurबर्मा पापड़ी स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को बताए उनके अधिकार...

बर्मा पापड़ी स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चों को बताए उनके अधिकार और कानून

राजेंद्र सिंह ने बच्चों को हेल्पलाइन के सही इस्तेमाल और गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। फिर बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनों जे.जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड लेबर और आर.टी.ई.

नाहन : चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान केस वर्कर रामलाल ने बच्चों को हेल्पलाइन की सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन में आने वाले मामलों की सभी श्रेणियों को साझा करते हुए बच्चों को उनके चार मुख्य अधिकारों के बारे में बताया। इसके साथ साथ उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के उपयोग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

राजेंद्र सिंह ने बच्चों को हेल्पलाइन के सही इस्तेमाल और गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। फिर बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनों जे.जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड लेबर और आर.टी.ई. के साथ इसके प्रावधानों के बारे में बताया, ताकि वे किसी भी कठिन परिस्थिति में अपनी सुरक्षा और सहायता के लिए उचित कदम उठा सकें।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा मामले में गिरफ्तार हरिपुरधार CHC का डॉक्टर भेजा जेल, दो युवकों को हरियाणा भेजकर मंगवाया था नशा

इस दौरान टीम ने बताया कि हेल्पलाइन बच्चों की मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहती है। जब भी कोई बच्चा मुसीबत में दिखे तो जरूर कॉल करें।

कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 205 बच्चों और 22 अध्यापकों के अलावा राजकीय प्रारंभिक पाठशाला के 47 बच्चों और 4 अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More