होमHimachalSirmaurकैंथघाट में सजेगा मां मनसा देवी का दरबार, वॉलीबॉल से लेकर कुश्ती...

कैंथघाट में सजेगा मां मनसा देवी का दरबार, वॉलीबॉल से लेकर कुश्ती तक का होगा महासंग्राम

मेले के समापन मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच दोपहर 2:30 बजे खेले जाएंगे। शाम 5:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह और स्थानीय पहलवानों की कुश्तियां होंगी।

नाहन : जिला सिरमौर के सैनधार क्षेत्र का ऐतिहासिक और पारंपरिक माता मनसा देवी मेला इस मर्तबा भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

नेहर सवार पंचायत के कैंथघाट में यह दो दिवसीय मेला 29 और 30 सितंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन शामिल होंगे।

मेले के पहले दिन की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ होगी। सुबह 10:00 बजे से ओपन स्तर की यह प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसका विधिवत उद्घाटन पूजा और हवन के बाद होगा।

सूर्या सिरमौर के निदेशक अनिल राणा इस दिन मुख्य अतिथि होंगे। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश लोक संपर्क विभाग के नाट्य दल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जो सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां

सुबह 10:00 बजे से महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर और मटका तोड़ जैसे खेल-कूद का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा।

मेले के समापन मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच दोपहर 2:30 बजे खेले जाएंगे। शाम 5:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह और स्थानीय पहलवानों की कुश्तियां होंगी।

मेला प्रबंधक कमेटी कैंथघाट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट सेटर, बेस्ट लिब्रो और बेस्ट स्पाइकर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 45 साल के शख्स ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान, इलाके में सनसनी

उन्होंने सभी से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है। दुकानदारों को अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए 28 सितंबर 2025 तक संपर्क करने के लिए कहा गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More