HomeHimachalSolanयुवक की हत्या मामले में बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे...

युवक की हत्या मामले में बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दबोचे आरोपी, टीम को मिला सम्मान

बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीएन : बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस थाना बद्दी में दर्ज इस मामले में एक युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, जिसकी पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह निवासी जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि एफएसएल टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद बद्दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन विशेष टीमें गठित कीं। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और साइबर विश्लेषण के आधार पर लगातार दबिश देते हुए दोनों आरोपियों सन्नी कुमार (30) पुत्र स्व. मुरारी सिंह निवासी समस्तीपुर (बिहार), हाल निवासी गोपाल विलेज, बिलांवाली, बद्दी और राहुल सिंह (26) पुत्र मंगल सिंह निवासी नूरपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद में 351 ग्राम चरस के साथ एक काबू, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
बिलांवाली लबाणा में युवक की हत्या
सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एसपी बद्दी विनोद धीमान के साथ।

हत्या के इस सनसनीखेज मामले में उत्कृष्ट कार्य के लिए बद्दी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र (C.C. Class-III) प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। सम्मानित किए गए कर्मियों में निरीक्षक शिव राम कृष्ण, उप निरीक्षक विपन कुमार, एएसआई मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी दीपक कुमार, मुख्य आरक्षी गौतम सैनी (साइबर सेल), मुख्य आरक्षी प्रवीण (सीसीटीवी सेल), आरक्षी बिट्टू राम, आरक्षी प्रकाश चंद, आरक्षी मनप्रीत सिंह और आरक्षी रॉकी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस आगे भी इसी तरह पेशेवर तरीके से कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

ये भी पढ़ें:  20 अप्रैल तक नशे के नेटवर्क पर विस्तृत डोजियर तैयार करने के निर्देश, किसी भी जिले में मैपिंग न होने पर तल्ख हुए सीएम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More