HomeHimachalSirmaurसिरमौर में मनरेगा व निर्माण मजदूरों को 2 वर्ष से नहीं मिल...

सिरमौर में मनरेगा व निर्माण मजदूरों को 2 वर्ष से नहीं मिल रहे वित्तीय लाभ : सीटू

नाहन|
हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) जिला कमेटी सिरमौर की बैठक में यूनियन के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान निर्माण मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं और रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी के खिलाफ बैठक में विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार और सीटू जिला के महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि मनरेगा व निर्माण मजदूरों की सहायता के लिए बने हिमाचल प्रदेश राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का वर्तमान सरकार राजनीतिकरण कर रही है. बोर्ड की ओर से कल्याणकारी योजनाओं का जो लाभ मजदूरों को मिलना है, वह समय पर नहीं मिल रहा है. 2 वर्षों बाद भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:  पंचायतों के अनुपूरक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, छूटे हुए पात्र मतदाता कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बोर्ड के बजट में से करोड़ों रुपए गाड़ियों और अन्य सामग्री पर खर्च कर रही है. यूनियन ने सरकार से मांग करते हुए बीओसीडब्ल्यू एक्ट व प्रवासी मजदूर कानून को दूसरे कानूनों में मर्ज न किया जाए, बल्कि इनकी कमियों को दूर कर इसे सख्ती से लागू भी किया जाए. बोर्ड में पंजीकृत मनरेगा व निर्माण मजदूरों को लाभ जल्द जारी किया जाए और पैंशन की राशि 3,000 रुपए की जाए.

निर्माण मजदूरों को मिलने वाले बोर्ड में हो रहे राजनैतिक हस्तक्षेप को रोका जाना चाहिए. निर्माण मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और 15 दिनों के अंदर करने के साथ-साथ बोर्ड से मिलने वाले लाभ आवेदन के 3 महीने के अंदर दिए जाने की भी मांग रखी. इसके अलावा जिला सिरमौर में पंजीकरण के लिए राजगढ़, सराहां, संगड़ाह में बोर्ड के कार्यालय चलाए जाए.

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में 25,732 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, लक्ष्य के मुकाबले 95 प्रतिशत उपलब्धि

मजदूर नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनरेगा व निर्माण मजदूरों की मांगें पूरी नहीं की गई, तो यूनियन आने वाले समय में बोर्ड की बैठक के दौरान बोर्ड कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ धरना प्रदर्शन करेगी. बैठक में जिला कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें कश्मीरी चंद को अध्यक्ष और राजेश तोमर को जिला महासचिव चुना गया. इसके अलावा हरिंदर, राम सिंह को उपाध्यक्ष, हीरा सिंह और प्रोमिला को सचिव, संजय, नरेश चंद, दिनेश, मीरा, प्रोमिला सहित 15 सदस्यों की कमेटी चुनी गई.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More