HomeBreakingसिरमौर में वन विभाग ने छुड़वाया 34 साल पुराना कब्जा, सुप्रीम कोर्ट...

सिरमौर में वन विभाग ने छुड़वाया 34 साल पुराना कब्जा, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा केस, जानिए पूरा मामला

मामला जिला सिरमौर के वन मंडल नाहन के तहत आने वाली कोलर रेंज का है, जहां विभागीय टीम ने इस अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया.

नाहन|
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हिमाचल प्रदेश में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 साल पुराना कब्जा छुड़वाया है. ये मामला जिला सिरमौर के वन मंडल नाहन के तहत आने वाली कोलर रेंज का है, जहां विभागीय टीम ने इस अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया.

विभागीय टीम ने जहां कोर्ट के आदेशों को मौके पर चस्पां किया, तो अवैध कब्जे में बनाए गए मकान पर भी ताले जड़ दिए. ये अवैध कब्जा रिजर्व फॉरेस्ट डरडांवाला के कंपार्टमेंट-1 में किया गया था. वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5.3 बीघा जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाकर अपने कब्जे में ले लिया है. वन विभाग की टीम शनिवार को पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची थी, जहां विभाग ने मकान पर तालाबंदी की. विभाग ने मकान पर कुल 6 ताले जड़े.सिरमौर में वन विभाग ने छुड़वाया 34 साल पुराना कब्जा, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा केस, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें:  नारग में पहली बार होगा 'सैंणधार उत्सव' का आगाज, दिखेगी अनूठी संस्कृति की झलक

जानकारी के अनुसार वन विभाग ने इस अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए कई नोटिस दिए, लेकिन कब्जाधारी ने पहले जिला अदालत में याचिका दायर की. इसके बाद मामला प्रदेश हाईकोर्ट में पहुंचा. 3 अक्टूबर 2024 को हाईकोर्ट ने अपनी जजमेंट दी. 18 नवंबर 2024 को हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए वन विभाग ने नायब तहसीलदार माजरा से निशानदेही ली थी, लेकिन 19 नवंबर को कब्जाधारी ने सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले लिया. इसके बाद 19 दिसंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने केस खारिज कर दिया. इस पर वन विभाग ने 3 जनवरी 2025 तक कब्जा खाली करने का नोटिस जारी किया.

ये भी पढ़ें:  पच्छाद पहुंचे जयराम ठाकुर, भाजपा नेता के पिता के निधन पर जताया शोक

इसके बाद शनिवार को वन विभाग कोलर रेंज के आरओ वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और टीम ने यहां अवैध कब्जा छुड़वा दिया. मौके पर अवैध कब्जाधारी के मकान पर ताले लगा दिए. इस कार्रवाई के दौरान बीओ सुरेंद्र, नरेंद्र, सुनील दत्त, गोपाल, फॉरेस्ट गार्ड नायब सिंह और शुभम मौजूद रहे.

वन विभाग की कोलर रेंज के आर.ओ. वीरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए वन विभाग ने प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन किया है.

ये भी पढ़ें:  वायरल वीडियो : नाहन बस स्टेंड पर खूब चले लात-घूंसे, क्रॉस FIR दर्ज, जानें क्या रही वजह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More