HomeHimachalSirmaur12 फरवरी की हड़ताल को लेकर शिलाई में सीटू यूनियनों की बैठक,...

12 फरवरी की हड़ताल को लेकर शिलाई में सीटू यूनियनों की बैठक, 15 सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन

बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड मजदूर वर्ग पर सीधा हमला हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों का उद्देश्य स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और मजदूर अधिकारों को कमजोर करना है और इससे मजदूरों को आधुनिक बंधुआ मजदूरी की ओर धकेला जा रहा है।

शिलाई : 12 फरवरी की प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से शिलाई में रविवार को सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की श्रम और रोजगार नीतियों पर कड़ा विरोध जताया गया। साथ ही मजदूर, किसान और आम जनता से हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता नीलम शर्मा और वीरेंद्र ठाकुर ने की।

बैठक में सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार और किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर हड़ताल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड मजदूर वर्ग पर सीधा हमला हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों का उद्देश्य स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और मजदूर अधिकारों को कमजोर करना है और इससे मजदूरों को आधुनिक बंधुआ मजदूरी की ओर धकेला जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  12 फरवरी को बुलाई कैबिनेट बैठक, सुक्खू सरकार ले सकती है कई बड़े फैसले

आशीष कुमार ने VB-RAM G बिल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके जरिए सरकार ने मजदूरों को साल में 60 दिन की बेरोजगारी की गारंटी देने जैसी नीति अपनाई है। उन्होंने इसे देश के इतिहास में अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि बेरोजगारी को नीति के रूप में पेश करना विकास नहीं, बल्कि मजदूर-विरोधी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल निर्णायक होगी, जिसमें आंगनबाड़ी, मिड-डे मील कर्मी, औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर, स्कीम वर्कर, किसान और आम जनता एकजुट होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर और किसान की संयुक्त लड़ाई ही जनविरोधी नीतियों का प्रभावी जवाब है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान इस हड़ताल का पूरा समर्थन करेंगे और आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:  मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता के राष्ट्रीय विजेता छात्रों ने DC से की मुलाकात, मिली शाबाशी

बैठक में 12 फरवरी की हड़ताल को संगठित, समन्वित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 15 सदस्यीय संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति में रीना को संयोजक और वीरेंद्र ठाकुर को सह-संयोजक चुना गया, जबकि नीलम, सीमा, बस्ती राम, सुनील, मदन, चंपा और चंद्र कला को सदस्य बनाया गया। समिति को हड़ताल की तैयारियों, जनसंपर्क, प्रचार और विभिन्न यूनियनों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये भी पढ़ें:  डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा, तीन साल के कार्यों का मांगा ब्यौरा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More