HomeHimachalSirmaurखेलों में विशेष उपलब्धि के लिए कोच धर्मेंद्र चौधरी सहित इन 4...

खेलों में विशेष उपलब्धि के लिए कोच धर्मेंद्र चौधरी सहित इन 4 छात्राओं को सम्मान, SDM ने नवाजा

पिछले तीन सालों में धर्मेंद्र चौधरी की देखरेख में कोटड़ी व्यास स्कूल के 125 से ज्यादा छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जिनमें से कईयों ने मेडल भी जीते हैं। पिछले एक साल में 44 छात्रों ने राज्य स्तर और 12 ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

पांवटा साहिब : 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर खेलों में शानदार योगदान के लिए कोटड़ी व्यास के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को सम्मानित किया गया। एसडीएम गुरजीत चीमा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी को उनकी बेहतरीन कोचिंग और खेलों के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए विशेष उपलब्धि पुरस्कार दिया गया।

पिछले तीन सालों में धर्मेंद्र चौधरी की देखरेख में कोटड़ी व्यास स्कूल के 125 से ज्यादा छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जिनमें से कईयों ने मेडल भी जीते हैं।

पिछले एक साल में 44 छात्रों ने राज्य स्तर और 12 ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। एक्सपोजर विजिट के तहत उन्हें पिछले साल सिंगापुर जाने का मौका भी मिला। इन उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें:  हिमालयन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, सम्मान से नवाजे मेधावी

समारोह में कोटड़ी व्यास की चार होनहार छात्राओं रूबी, स्नेहा, जोया और अंकिता को भी सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने पिछले साल खेलो इंडिया के तहत रग्बी में स्वर्ण पदक जीता था और हैंडबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया था।

इस सम्मान पर सभी खिलाड़ियों और कोच ने खुशी जाहिर की और सबका धन्यवाद किया। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और सभी पंचायत सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षक और छात्राओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कोटड़ी व्यास खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है, जिसका यह सम्मान एक जीता-जागता सबूत है। एसएमसी प्रधान मान सिंह, प्रिंसिपल पवन कुमार और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर रेत से भरा ट्राला पलटा, चपेट में आई पार्किंग में खड़ीं 6 बाइकें, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More