वक्त पर निपटा लें अपना काम, नाहन के इन क्षेत्रों में 12 और 13 अप्रैल को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

0

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी.

सहायक अभियंता विद्युत मंडल नाहन ने बताया कि 12 अप्रैल यानी शनिवार को विद्युत उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले डीआईसी कार्यालय, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के नजदीक का क्षेत्र, कालीस्थान तालाब, एसएफडीए हॉल, गर्ल्स हॉस्टल, जीए कॉलोनी के नजदीक उदय विहार कॉलोनी आदि क्षेत्र में आवश्यक कार्य पूर्ति के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

इसके साथ साथ 13 अप्रैल को भी बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के चलते पदमावती कॉलेज एवं जड़जा गांव में भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे अथवा कार्य पूर्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री बनीं संगड़ाह की साक्षी ठाकुर ने पास किया JRF

सहायक अभियंता ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह शट डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा.