नेहरला गांव में खेल मैदान का निर्माण जल्द, विधायक अजय सोलंकी ने सुनीं जनसमस्याएं

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष मोबाइल टावर, खेल का मैदान और खेतों के बीच नाले जैसी प्रमुख समस्याएं रखीं। विधायक ने तत्काल इन पर संज्ञान लेते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

0

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को बनकला पंचायत के नेहरला गांव का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष मोबाइल टावर, खेल का मैदान और खेतों के बीच नाले जैसी प्रमुख समस्याएं रखीं। विधायक ने तत्काल इन पर संज्ञान लेते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

विधायक ने घोषणा की कि गांव में खेल के मैदान का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा उन्होंने अन्य कार्यों जैसे मोबाइल टावर समेत अन्य कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व विधायक का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में वरिष्ठ जनों के साथ बैंक सेवाओं और लाभों पर मंथन, राज्य सहकारी बैंक ने की ग्राहक सेवा अवलोकन कमेटी की बैठक

इस मौके पर रजनीश शर्मा, ऋषिपाल, रणधीर, प्रभात शर्मा, दर्शन लाल, अमित शर्मा, अमन ठाकुर, भगत राम शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा और कश्मीर चंद आदि मौजूद रहे।