HomeEducationPTF सिरमौर की नवगठित कार्यकारिणी ने नाहन में विधायक सोलंकी से की...

PTF सिरमौर की नवगठित कार्यकारिणी ने नाहन में विधायक सोलंकी से की भेंट

पीटीएफ के पदाधिकारी नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और महासचिव चतर सिंह की अगुवाई में विधायक से मिले और शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की।

नाहन : पीटीएफ सिरमौर की नवगठित कार्यकारिणी ने रविवार को सर्किट हाउस नाहन में विधायक अजय सोलंकी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फेडरेशन के नए पदाधिकारियों ने विधायक को शिक्षकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।

पीटीएफ के पदाधिकारी नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा और महासचिव चतर सिंह की अगुवाई में विधायक से मिले और शिक्षा क्षेत्र को लेकर चर्चा की।

विधायक अजय सोलंकी ने पीटीएफ की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। पीटीएफ सिरमौर की नवगठित कार्यकारिणी से भेंट करने के बाद विधायक ने बैठक में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें:  Sirmaur: संगड़ाह में भाजपा के रुष्ठ खेमे की नारेबाजी, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की नींव हैं। वे न केवल छात्रों को ज्ञान देते हैं, बल्कि उनके चरित्र और भविष्य को भी आकार देते हैं।

एक शिक्षक का कार्य सिर्फ स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक राष्ट्र के निर्माता हैं। सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें बेहतर कार्य करने का माहौल मिले।

ये भी पढ़ें:  सिंचाई टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More