HomeHimachalSirmaur6.70 करोड़ से बनेगी डडुआ-नाड़ी संपर्क सड़क, विस उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

6.70 करोड़ से बनेगी डडुआ-नाड़ी संपर्क सड़क, विस उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

बरसात के मौसम के दौरान सतौन- चांदनी- श्री रेणुकाजी सड़क के बंद होने पर यह सड़क एक अतिरिक्त विकल्प भी होगा...

श्री रेणुकाजी : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (नाबार्ड) के तहत गांव डडुआ से नाड़ी तक 6.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क का विधिवत शिलान्यास किया।

विनय कुमार ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं होती हैं। क्षेत्र का आर्थिक विकास सड़कों पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि इस 4 किलोमीटर सड़क के बनने से क्षेत्र की 8 पंचायतें मालगी, छछेती, भनेत, हल्दवाडी, कटवाडी, बागडथ, कांडो कांसर और बाडथल मधाना के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ-साथ ददाहू, थाना कसोगा और श्री रेणुकाजी क्षेत्र के लोग भी इससे लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें:  भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मिजाज, जानें ताजा अपडेट

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क के बनने से न केवल सतौन से रेणुका जी की दूरी कम होगी, बल्कि बरसात के मौसम के दौरान सतौन- चांदनी- श्री रेणुकाजी सड़क के बंद होने पर यह सड़क एक अतिरिक्त विकल्प भी होगा, जिससे लोगों को आवागमन के बेहतर अवसर प्रदान होंगे।

इस सड़क के निर्माण के बाद इस क्षेत्र के लगभग 20 से 25 हजार लोगों को लाभ होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इस सड़क को समय पर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर को 40 महीनों में मिले सिर्फ जख्म, सीएम नाहन आए, ‘घोषणाएं’ नहीं, भाजपा को ‘तंज’ देकर लौटे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More